प्लास्टिक प्रोडक्ट व्यवसाय कैसे करें ? How to start Plastic products manufacturing business ?
प्लास्टिक उत्पाद हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गये हैं। घर से लेकर स्कूल कॉलेज ऑफिस सभी जगह प्लास्टिक से बनी चीजें हमको दिखाई देती हैं FMCG, हेल्थकेयर, ऑटोमोटिव और निर्माण सहित विभिन्न उद्योगों के लिए PLASTIC से बने उत्पादों की काफी मांग है हल्के वजन, कम कीमत और टिकाऊपन के कारण प्लास्टिक की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए, प्लास्टिक उत्पाद व्यवसाय एक आकर्षक उद्यम हो सकता है। हम आपको यह व्यापार आरंभ करने के प्रमुख चरणों के बारे में बताएंगे । प्लास्टिक उत्पादों के लिए बाज़ार का दायरा प्लास्टिक उत्पादों का बाज़ार विशाल है और लगातार बढ़ रहा है। प्लास्टिक उत्पादों की श्रंखला बहुत ही विस्तृत है इसमें पैकेजिंग मटेरियल घरेलू उत्पाद जैसे - कुर्सी, मेज ,कूलर, टूथब्रश , प्लास्टिक के डिब्बे , खिलौने गमला फोटो फ्रेम इत्यादि और बहुत सारे उत्पाद जो प्रतिदिन घरेलू कार्य में उपयोग में लाए जाते हैं इस प्रकारप्लास्टिक उत्पादों का बाजार बहुत ही बड़ा है और संभावनाओं से भरपूर है वैश्विक उद्योग रिपोर्टों के अनुसार, 2022 में प्लास्टिक ब...