अब वकील बनना हुआ मुश्किल , BAR COUNCIL OF INDIA ने जारी किए नए नियम
BAR COUNCIL OF INDIA ने जारी किए नए नियम :- बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लॉ करने के इच्छुक विद्यार्थियों को झटका दिया है अब एलएलबी में एडमिशन मिलना काफी नहीं। कोर्स के दौरान भी एक गलती आपका वकील बनने का सपना तोड़ सकती है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भारत में लॉ एजुकेशन के लिए नए नियम लागू किए हैं। ये नियम इतने सख्त हैं, कि आपकी एक भी चूक आपकी लॉ की डिग्री छीन सकती है। फिर चाहे आपने पूरी पढ़ाई बड़ी ईमानदारी के साथ ही क्यों न की हो। क्या हैं बीसीआई के वो 4 नियम, समझ लें। 1. क्रिमिनल बैकग्राउण्ड की जानकारी देना:- बार काउंसिल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में जो सबसे बड़ी बात कही गई है, वो है आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर। BCI ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक अनिवार्य कर दिया है। छात्रों को ये बताना पड़ेगा कि कभी भी उनकी किसी भी तरह आपराधिक मामले में संलिप्तता रही है या नहीं। किसी भी तरह के एफआईआर से लेकर जुर्म साबित होने, हिरासत, गिरफ्तारी या रिहाई तक की जानकारी देनी होगी। 2. रेगुलर क्लास में उपस्थिति :- BCI रूल्स ऑफ लीगल एजुकेशन के रूल नंबर 12 के अनुसार आपको क्लास म...