अब वकील बनना हुआ मुश्किल , BAR COUNCIL OF INDIA ने जारी किए नए नियम
BAR COUNCIL OF INDIA ने जारी किए
नए नियम :- बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लॉ करने के इच्छुक विद्यार्थियों को झटका दिया है अब एलएलबी में एडमिशन मिलना काफी नहीं। कोर्स के दौरान भी एक गलती आपका वकील बनने का सपना तोड़ सकती है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भारत में लॉ एजुकेशन के लिए नए नियम लागू किए हैं। ये नियम इतने सख्त हैं, कि आपकी एक भी चूक आपकी लॉ की डिग्री छीन सकती है। फिर चाहे आपने पूरी पढ़ाई बड़ी ईमानदारी के साथ ही क्यों न की हो। क्या हैं बीसीआई के वो 4 नियम, समझ लें।
1. क्रिमिनल बैकग्राउण्ड की जानकारी देना:-
बार काउंसिल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में जो सबसे बड़ी बात कही गई है, वो है आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर। BCI ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक अनिवार्य कर दिया है। छात्रों को ये बताना पड़ेगा कि कभी भी उनकी किसी भी तरह आपराधिक मामले में संलिप्तता रही है या नहीं। किसी भी तरह के एफआईआर से लेकर जुर्म साबित होने, हिरासत, गिरफ्तारी या रिहाई तक की जानकारी देनी होगी।
2. रेगुलर क्लास में उपस्थिति :-
BCI रूल्स ऑफ लीगल एजुकेशन के रूल नंबर 12 के अनुसार आपको क्लास में उपस्थिति पूरी रखनी होगी। इसकी निगरानी के लिए बार काउंसिल बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सीसीटीवी सर्विलांस लागू कर रहा है। इस संबंध में सभी लॉ कॉलेजों और लॉ यूनिवर्सिटीज को निर्देश दे दिया गया है।
3. नौकरी या पढ़ाई :-
लॉ की पढ़ाई के दौरान आप किसी तरह की नौकरी या सर्विस में शामिल नहीं हो सकते हैं। अगर ऐसी किसी गतिविधि का हिस्सा बनना है, तो आपको पहले अपने नियोक्ता से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा।
4. एक समय में एक डिग्री :-
इस नियम के अनुसार लॉ के छात्र सिर्फ एक समय में एक ही डिग्री में रेगुलर पढ़ाई कर सकते हैं अगर लॉ की पढ़ाई के
साथ किसी अन्य कोर्स में किसी छात्र ने एडमिशन लिया है तो उसे इसकी जानकारी देनी होगी अगर वह छात्र नियम का उल्लघन का दोषी पाया गया तो उचित कार्यवाही की जा सकती है ।
अगर आप ऐसा करने में असफल होते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि आपकी डिग्री भी रोक ली जाएगी।
Comments
Post a Comment