किसानों को आवास विकास के शासनादेश-2015 के तहत मुआवजा दिया जाएगा
बरेली। शहर के पीलीभीत रोड टाउनशिप के विकास में दो हजार से अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की भूमि के बदले सर्किल रेट से चार गुणा प्रतिकर मिलने की बात कही जा रही है। इसके लिए क्रय दर निर्धारण समिति का गठन कर दिया है। 267 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस योजना के लिए नौ गांव के किसानों से भूमि ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही दर निर्धारण का निर्णय लेकर भूमि खरीदने का काम शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
रामगंगा नगर व ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत रोड पर नई टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में क्रय दर निर्धारण समिति की बैठक के बाद किसानों से सहमति लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कमेटी ने किसानों से संवाद कर भूमि खरीदने के लिए सहमति लेने का काम शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार बीडीए की इस प्रस्तावित योजना में आ रहे किसानों को आवास विकास के शासनादेश-2015 के तहत जिलाधिकारी के सर्किल रेट से चार गुणा अधिक प्रतिकर मिलेगा। इसके लिए ग्रेटर बरेली आवासीय योजना को आधार बनाया जा रहा है जिसमें किसानों को भूमि के बदले चार गुणा मुआवजा मिला था। नई टाउनशिप में बड़ा बाइपास से सटे नौ गांव के 267 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है।
267 हेक्टेयर भूमि के लिए नी गांव के किसानों से खरीदी जानी है भूमि
नई टाउनशिप के विकास की कवायद तेज, किसानों से ली जा रही सहमति
पीलीभीत रोड टाउनशिप के निर्धारण विकास के लिए क्रय दर समिति गठित की गई है। नई टाउनशिप में दो हजार से अधिक किसानों को प्रतिकार वितरित किया जाएगा, इसके लिए समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा। यह योजना शहर के विस्तारीकरण में अहम भूमिका निभाएगी।
डा. मनिकंडन ए. बीडीए उपाध्यक्ष
अनुसार पीलीभीत रोड नई टाउनशिप के लिए नवरात्र के पहले भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उससे पहले किसानों से सहमति लिया जा रहा है। बताया कि बीडीए ने बीते दो वर्ष में अन्य प्राधिकरों के सापेक्ष में सबसे अधिक पू अर्जन किया है। ग्रेटर बरेली टाउनशिप के लिए मोहनपुर, अहरोला, नवदिया झादा, वालीपुर अहमदपुर, कचौली, कंथरी व इटौआ बेनीराम की 224 हेक्टेयर भूमि के लिए 1745 किसानों को 1152.42 करोड़ मुआवजा वितरण किया गया। बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना से बाहर छूटे किसान भी अब प्राधिकरण में आकर भूमि खरीदने की अपील कर रहे। इसको लेकर मंथन किया जा रहा है।
ग्रेटर बरेली में 1745 किसानों से खरीदी भूमि, बांटा 1152 करोड़ प्रतिकरः बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. के
Comments
Post a Comment