Omega 3 Fatty Acid ओमेगा 3 फैटी एसिड के लाभ
हम सब जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ सुन्दर और मजबूत रखने के लिए अच्छी देखभाल की आवश्यकता होती है । अपने शरीर की देखभाल की हमें दो प्रकार से करनी चाहिए एक तो बाहर से जैसे शरीर को पानी से साफ करना जो कि लगभग सभी करते ही हैं तथा इस के साथ में विभिन्न प्रकार के व्यायाम करना किसी जिम में पसीना बहाना या फिर योग करना । तो बाहर से तो शरीर की देखभाल हो जाती है परन्तु इसके साथ साथ शरीर का अन्दर से भी ध्यान रखना अति आवश्यक है । इसके लिए हमें कोई बहुत बड़ा काम नहीं करना है वस अपने भोजन में संतुलित आहार को शामिल करना है और यह ध्यान रखना जरूरी है कि भोजन में वे सभी तत्व विद्यमान हो जिसकी शरीर को आवश्यकता है जैसे कि प्रोटीन मिनरल्स विटामिन आदि । इसी कड़ी में एक तत्व होता है जिसे ओमेगा 3 फैटी एसिड कहते हैं ओमेगा थ्री फैटी एसिड शरीर के लिए काफी उपयोगी होता है । इसको अपने आहार में शामिल करने से शरीर को बहुत लाभ होता है । ओमेगा थ्री आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह रेटीना को स्वस्थ रखने में सहायक होता है । जिससे आंखों की दृष्टि तेज हो...