Omega 3 Fatty Acid ओमेगा 3 फैटी एसिड के लाभ

हम सब जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ सुन्दर और मजबूत रखने के लिए अच्छी देखभाल की आवश्यकता होती है ।
अपने शरीर की देखभाल की  हमें दो प्रकार से
करनी चाहिए एक तो बाहर से जैसे शरीर को पानी से साफ 
करना जो कि लगभग सभी करते ही हैं   तथा
इस के साथ में विभिन्न प्रकार के व्यायाम करना किसी जिम में पसीना बहाना या फिर योग करना । तो बाहर से तो शरीर की देखभाल हो जाती है  परन्तु इसके साथ साथ शरीर का अन्दर से भी ध्यान रखना अति आवश्यक है । इसके लिए हमें कोई बहुत बड़ा काम नहीं करना है वस अपने भोजन में संतुलित आहार को शामिल करना है और यह ध्यान रखना जरूरी है कि भोजन में वे सभी तत्व विद्यमान हो जिसकी  शरीर को आवश्यकता है  जैसे कि प्रोटीन मिनरल्स विटामिन
आदि ।
इसी कड़ी में एक तत्व होता है जिसे ओमेगा 3 फैटी एसिड कहते हैं ओमेगा थ्री फैटी एसिड शरीर के लिए काफी उपयोगी होता है । इसको अपने आहार में शामिल करने से शरीर को बहुत लाभ होता है ।
ओमेगा थ्री आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह रेटीना को स्वस्थ रखने में सहायक होता है । जिससे आंखों की दृष्टि तेज हो जाती है ।
इसी प्रकार से गर्भवती महिलाओं को भी अपने आहार में रोजाना ओमेगा थ्री फैटी एसिड को लेना चाहिए  गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क के निर्माण में Omega-3 Fatty acid  बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Omega-3 Fatty acid   अल्जाइमर रोग के खतरे को भी कम करने में मदद करता है और हृदय से जुड़े हुए रोगों के खतरे को भी कम करता है ।
बाजार में मछली के तेल से बने ओमेगा थ्री के कैप्सूल उपलब्ध हैं किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद
इनका उपयोग करना चाहिए यही सही रहता है बिना किसी डाक्टरी सलाह के इनका सेवन नहीं करना चाहिए ।
जो लोग शकाहारी है उनके लिए अखरोट और चिया सीड  एक बरदान के समान है इनमे भी Omega-3 Fatty acid पाया जाता है ।
ओमेगा थ्री फैटी एसिड के बहुत से लाभ हैं फिर भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना ही लाभदायक होता है इसका मात्रा से अधिक सेवन करना नुकसान देह भी हो सकता है
इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही ले।



Comments

Popular posts from this blog

Stock Market Types of Trading शेयर बाजार में शेयर ट्रेडिंग कितने प्रकार से की जाती है ?

प्लास्टिक प्रोडक्ट व्यवसाय कैसे करें ? How to start Plastic products manufacturing business ?

ॐ गणेश जी सदा सहाय