उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को देगी पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

Interest Free Loan: यूपी में युवाओं को म‍िलेगा पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर गुरुवार को 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियाें को चेक भी सौंपे। उन्‍होंने घोषणा क‍ि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार उन्हें पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी। सीएम योगी ने ने एमएसएमई को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।

Publish: शुक्रवार 28 Jun 2024 
HIGHLIGHTS
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर की घोषणा
20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
अगले दस सालों में इस योजना से दस लाख लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार उन्हें पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी। बैंकों के माध्यम से मिलने वाले इस ऋण की गारंटी भी सरकार लेगी। अगले दस वर्षों में इस योजना से दस लाख लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर गुरुवार को लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियाें को चेक भी सौंपे।

प्लेज योजना के तहत झांसी में बने पहले निजी औद्योगिक पार्क (रानी लक्ष्मी बाई प्लेज पार्क) का उद्घाटन और रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस (रैम्प) योजना का शुभारंभ भी उन्होंने किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के लाभार्थियों के बीच टूलकिट का वितरण भी किया गया।
MSME को बताया अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़
मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। कहा, यह क्षेत्र उचित प्रोत्साहन के अभाव में दम तोड़ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह आज सबसे तेजी से उभरता क्षेत्र है। 2017 में उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था थी, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। देश में सबसे अधिक रोजगार सृजन करने वाला प्रदेश भी यूपी ही है।

उन्होंने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कारिडोर का विशेष रूप से जिक्र किया। कहा, डिफेंस कारिडोर में 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है। मुख्यमंत्री ने एमएसएमई नीति के तहत दी जा रही सुविधाओं व रियायतों की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए पिछले वर्ष इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। कहा, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा के तहत अब तक 24.60 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने सभी एमएमएमई उद्यमियों को इस योजना का लाभ उठाने की सलाह दी। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, एमएसएमई विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सूजी के अप्पे बनाने की रेसिपी

Price to Earnings Ratio या PE ratio , क्या होता है

Jio : महंगे रिचार्ज से परेशान हैं तो पोर्ट करना चाहते हैं अपना सिम?